Tuesday 11 October 2016

चन्द्र नंदनी कंही एकता कपूर का छलावा तो नहीं?

Chandra nandni by Ekta kapoor

चन्द्र नंदंनी के नाम से लाइफ ओके चैनल पर एक नए सीरियल का ट्रेलर बड़े जोर –शोर के साथ बताया जा रहा है| इसको हमारी महान फेकू वा इतिहास की ऐसी की तैसी करने मे माहिर एकता कपूर ने बनाया है. किसी ने सच ही कहा है की कोई झूठ बात को हजार बार बोला जाए तो वह झूठ बात भी सच हो जाती है ,इसी की तर्ज पर एकताजी भी हमारे दर्शको का ज्ञान बिगाड़ रही है |

यदि आपने कभी हिस्ट्री पढ़ी होंगी तो आपको ये बात पता होंगी की चंद्रगुप्त मौर्य की लाइफ में नंदनी नाम की कोई रानी या राजकुमारी नहीं थी, स्वयं चन्द्रगुप्त एक बेहद गरीब परिवार से था | उसके पिता बचपन में ही चल बसे थे व उनकी माता मुरा थी,उनकी भी अकाल मृत्यु हो गई थी,चन्द्रगुप्त की प्रतिभा को पहचान कर चाणक्य ने उनका पालन किया व उनको नंदवंश के विनाश के लिए तैयार किया | उस समय घनानंद का मगध पर शासन था जो भारत की सुरक्षा के प्रति उदासीन था,उसको आपदस्थ कर चंद्रगुप्त शासक बना और अपने राज्य विस्तार के उद्देश्य से उसने दो शादिया की,पहली पत्नी का नाम दुरधरा व दूसरी पत्नी का नाम हेलन था |



समुद्रगुप्त दुरधरा का पुत्र था , इतिहास में कही भी नंदनी का जिक्र नहीं मिलता | ऐसा लगता है की एकता की काल्पनिक पात्र नंदनी को अपने इस मैथोलोजिकल ड्रामा में उतारा है | जेसे की अनार कली का पात्र इतिहास में नहीं मिलता अर्थात अनारकली वास्तविक नहीं है वेसे ही नंदनी का उल्लेख भी इतिहास में नहीं है ,चन्द्र नंदनी के ट्रेलर देख कर तो ऐसा लगता है की नंदवंश के विनाश का उत्तरदायी मान कर कोई नंदवंशी कन्या चन्द्रगुप्त से प्रतिशोध के लिए विवाह करती है......सही है बॉस एक नई बदले की कहानी पैदा हो गई.
Marketing on the internet
Linkalizer - Online Marketing
और हमारे माननीय इतिहासकारगण हर बार की तरह अपने होठो पर ताला लगा कर तमाशाई हो कर बैठेंगे, फिर एक बार इतिहास का मजाक बनेगा,भरी सभा में फिर एक बार इतिहास रूपी द्रोपती का चीर-हरण होंगा,और कोई कृष्णा रूपी व्यक्ति प्रकट नहीं होगा जो हमारे इतिहास को बचा कर हमारे मासूम बच्चो के दिमाग में उल-जलूल बाते डालने से रोक सके | अब तो इस इतिहास का भगवान् ही मालिक है |

Related Articles-
सावधान:नागार्जुन का ब्रह्मराक्षस रूपी कवच,झमेला है महज़
Viral Photos : ये है बिग बी की नातिन नव्या का सोशल मीडिया जलवा

No comments:

Post a Comment

loading...